बुधवार को पांच निकायों में चुनाव सम्पन्न,तीनो सीटो पर पुनः कॉंग्रेस ने जमाया कब्जा
अर्पित गुप्ता एडिटर
भिण्ड/लहार-
लहार तहसील के पांच निकायों में से तीन में आज चुनाव सम्पन्न हो गये और तीनों जगह कांग्रेस के ही अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं|आज हुये चुनाव में लहार नगर पालिका में मिथलेशी दोहरे निर्विरोध अध्यक्ष तो नरेश सिंह चौहान निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गये,पीठासीन अधिकारी लहार SDM आर.ए.प्रजापति ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान किया।इस दौरान लहार SDOP अवनीश बंसल,तहसीलदार नवीन भारद्वाज सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
नगर परिषद आलमपुर में मेहताब सिंह कौरव निर्विरोध अध्यक्ष और शारदा तीतविलासी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनीं गयी जिन्हें आलमपुर पीठासीन अधिकारी मनोज सिंह ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान किया|इस दौरान सहा.पीठासीन अधिकारी आरती गौतम,नायब तहसीलदार राजेन्द्र मौर्य सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
नगर परिषद दबोह में विमला नरेंद्र दुधारिया निर्विरोध अध्यक्ष एवं हाकिम सिंह कौरव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गये।पीठासीन अधिकारी महेन्द्र गुप्ता ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।इस दौरान सहा.पीठासीन अधिकारी अमित दुबे,कमलेश झा सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।